भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर में शहर की मुख्य सड़कों पर बगैर जाम में फंसे आराम से निकल जाना किस्मत की बात है। शहर की तमाम मुख्य सड़कों पर बाजार करने आए लोग बाइक या कार फुटपाथ ही नहीं आधी सड़क पर लगा लेते हैं। इन पर कभी-कभी कार्रवाई होती है और वाहनें जब्त होती हैं तो दो-चार दिन तक स्थिति नियंत्रण में होती है। लेकिन बाद के दिनों में फिर से फुटपाथ पर ही पार्किंग होने लगती है। शहर के सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में एक है पटलबाबू रोड। कचहरी चौक से पटलबाबू रोड होते हुए उल्टा पुल तक पीक ऑवर में सड़क के दोनों ओर स्थित दुकानों पर आए लोग फुटपाथ पर ही गाड़ियां पार्किंग करते हैं। इसका फायदा दुकानदार को तो मिलता है लेकिन आमलोगों की समस्या बढ़ जाती है। पीक ऑवर यानी स्कूली बच्चे को ले जा रही बसें जब यहां फंसती हैं तो पैदल निकलने का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.