धनबाद, फरवरी 13 -- धनबाद। कचहरी रोड में फुटपाथ दुकानों को हटा कर वकीलों को पार्किंग देने संबंधी प्रशासन के आदेश का पथ विक्रेता समंवय समिति ने विरोध किया। डीसी को पत्र लिख कर समिति के संयोजक श्यामल मजूमदार ने कहा कि गरीब पथ विक्रेताओं को उजाड़ने के लिए जिला प्रशासन और नगर प्रशासन को सिर्फ बहाना चाहिए। गरीबों का रोजी-रोटी छीनना जायज नहीं। उन्होंने कचहरी रोड में फुटपाथ दुकानदारों की दुकानों के साथ-साथ छेड़छाड़ नहीं करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...