पीलीभीत, अप्रैल 25 -- अच्छा व्यापार और मुनाफा के लिए लोगों ने अन्य के लिए समस्या को खडा कर दिया है। ग्राहकों के लिए कहीं भी पार्किंग की सुविधा नहीं दी गई है। फुटपाथ पर ही वाहनों को खड़ा कराया जा रहा है। इससे आए दिन लोगों कोजाम से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या को देखने के बाद भी जिम्मेदार समाधान को लेकर कोई प्रयास नहीं कर पा रहे है। शहर की स्टेशन रोड पर काफी नया शोरूम खुल गए हैं तो वहीं अन्य कई दुकानें भी है।इस रोड पर आए दिन जाम लगना आम बात जैसी हो गई है। कारण है कि लोगों ने अपने-अपने शोरूम बनाने के बाद पार्किंग को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की है।ऐसे में दुकान पर आने वाले लोग अपने वाहन फुटपाथ पर ही खड़े कर देते हैं।फुटपाथ पर वाहनों के खड़े होने से सड़क पर जाम लगना स्वाभाविक बात हो गई है।दिन में कम से कम चार से पांच बार जाम लगना आम बात बन गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.