लखीसराय, फरवरी 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की ओर से बुधवार को सख्त अभियान चलाया गया। नगर परिषद पदाधिकारी के निर्देश पर कर्मियों की टीम ने विभिन्न बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर फुटपाथ पर आगे बढ़ाकर दुकान लगाने वाले दुकानदारों की तस्वीरें खींचीं और उन्हें कड़ी चेतावनी दी। अभियान के दौरान नगर परिषद कर्मी वीरेंद्र कुमार, राहुल कुमार एवं सूरज कुमार ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपनी निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान लगाएं। फुटपाथ आम लोगों के आवागमन के लिए है और उस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम ने कहा कि यदि दोबारा फुटपाथ पर सामान सजाकर दुकान लगाने की तस्वीरें प्राप्त हुईं तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा। नगर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.