मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के फुटपाथी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड मिलेगा। इसकी प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके जरिए बिना गारंटर व ब्याज के राशि मिलेगी। स्वनिधि कार्ड की अधिकतम क्रेडिट सीमा 30 हजार रुपए तक होगी। शुरुआत में क्रेडिट सीमा सिर्फ 10 हजार होगी। कार्ड का संतोषजनक इस्तेमाल होने पर राशि बढ़ाकर 30 हजार की जाएगी। यानी राशि खर्च करने पर निर्धारित अवधि में उसे लौटाने पर अधिक रकम की सुविधा मिलेगी। ‌क्रेडिट कार्ड को लेकर वेंडरों से आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें शर्त है कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत पूर्व में दूसरे ऋण का भुगतान करने वाले वेंडर या फुटपाथी दुकानदार ही क्रेडिट कार्ड के हकदार होंगे। स्वनिधि क्रेडिट कार्ड पांच वर्ष तक वैध रहेगा। वेंडरों को फायदा पहुंचाने के मकसद से कार्ड को खास तरी...