मुजफ्फर नगर, जनवरी 11 -- फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा युवती के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने मामा के घर पर रहती है। इसी गांव का एक युवक उस पर बुरी नजर रखता था। रविवार को उसने उसे अकेला पाकर पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...