देवरिया, दिसम्बर 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। पासपोर्ट सत्यापन में पारदर्शिता लाने के लिए एसपी संजीव सुमन ने पासपोर्ट फीडबैक सेल का गठन किया है। इसमें नियुक्त पुलिसकर्मी पासपोर्ट आवेदकों से संपर्क स्थापित कर उनका फीडबैक लेंगे। पासपोर्ट सत्यापन को लेकर एसपी सख्त हो गए हैं। उन्होने पासपोर्ट आवेदकों को पारदर्शी पुलिस सत्यापन सुविधा उपलब्ध कराए कराने के लिए पासपोर्ट फीडबैक सेल का गठन किया है। इसमें नियुक्त पुलिसकर्मी पासपोर्ट आवेदकों से संपर्क स्थापित कर उनका फीडबैक लेंगे एवं पासपोर्ट सत्यापन की प्रक्रिया पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार -मुक्त बनांएगें। वहीं आवेदकों को शिकायत के लिए दो मोबाइल नम्बर भी जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...