रिषिकेष, फरवरी 2 -- उत्तराखंडी फीचर फिल्म मां सुरकंडा छह फरवरी से रामा पैलेस सिनेमा हॉल में दिखाई जाएगी। पीआर फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित यह फिल्म आस्था और संस्कृति से ओतप्रोत है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने स्टार कास्ट के साथ फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया। महासभा के अध्यक्ष डॉ. नेगी ने कहा कि यह फिल्म शुक्रवार 6 फरवरी 2026 से रोजाना सुबह 11:15 बजे ऋषिकेश रामा पैलेस सिनेमा हॉल में प्रदर्शित होगी। बताया कि फिल्म उत्तराखंड की लोकआस्था, सांस्कृतिक विरासत और देवी मां सुरकंडा की धार्मिक महिमा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है। फिल्म के माध्यम से दर्शकों को मां सुरकंडा की धार्मिक चेतना, लोक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत अनुभव मिलेगा। निर्माता मंडल का विश्वास है कि यह फिल्म न केवल उत्तराखं...