संतकबीरनगर, अक्टूबर 19 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद में इस बार कई विभाग के कर्मचारियों की दीपावली फीकी बीत रही है। कारण कि किसी को मानदेय नहीं मिला है तो किसी का वेतन नहीं जारी हुआ है। स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा कर्मियों को कई माह से मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारियों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत कर मानदेय की समस्या उठाई। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि संविदा कर्मियों के मानदेय का बजट नहीं है। इस वजह से इन लोगों को मानदेय नहीं मिल पा रहा है। वहीं तमाम कर्मचारी ऐसे हैं जिनका काम करने का माह पूरा नहीं हुआ है इस वजह से वेतन नहीं मिल पाया है। इन लोगों के लिए दीपावली पर्व उल्लास के बजाय रस्मी बन जा रही है। जनपद के संविदा कर्मियों की इस बार की दिवाली फीकी रहेगी। क्योंकि किसी भी संविदा कर्मी का मानदेय पोस्ट नहीं हो सका है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.