अलीगढ़, दिसम्बर 25 -- लकी शर्मा, अलीगढ़। नुमाइश ग्राउंड में आयोजित दस दिवसीय मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग एवं माटी कला प्रदर्शनी में बिक्री कम होने से विक्रेता मायूस दिखे। प्रदर्शनी में लोगों का उत्साह कम रहा। इससे विक्रेताओं को नुकसान का सामना करना पड़ा है। काफी विक्रेताओं का दावा है कि वह खर्चा तक नहीं निकल पाए हैं। नुमाइश ग्राउंड में दस दिवसीय मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग एवं माटी कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी बुधवार को संपन्न हो गई। प्रदर्शनी में खादी व माटी कला संबंधी विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगे थे। दूर-दराज क्षेत्रों से विक्रेता इस प्रदर्शनी में शमिल होने आए थे। प्रर्दशनी के प्रति महानगर के लोगों में उत्साह नहीं दिखा। इससे इन विक्रेताओं को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। प्रदर्शनी के आखिरी दिन काफी विक्रेताओं ...