नवादा, फरवरी 9 -- नवादा। राजेश मंझवेकर नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड स्थति एक छोटे से गांव अड़सनियां के रहने वाले शिवम कुमार ने अपनी प्रतिभा और नवाचार के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में घोषित आईडीएस यान इंटरनेशनल इनोवेशन कम्पटीशन 5.0 के परिणामों में शिवम कुमार की टीम ने देश-विदेश की कई टीमों को पछाड़ते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें 75,000 की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया है। उन्होंने फिश क्रॉप तकनीक के क्षेत्र में नवाचार कर अपनी प्रतिभा का लोह मनवा लिया है। उनके तकनीक की भूरि-भूरि प्रशंसा खुले मंच से की गयी, जिसे शिवम अपनी थाती मानते हैं। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का पहला और दूसरा इनाम नासिक जैसे मेट्रो सिटी के प्रतिभागियों को मिला, जबकि तीसरा पुरस्कार बिहार राज्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.