बांका, मई 30 -- बांका, रवि वर्मा। बांका जिले का ओढनी और बढुआ डैम मात्स्यिकी(फिशिंग) इको टूरिज्म के रूप में विकसित होगा। बिहार राज्य के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के गैर लाभुक आधारित इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ रिजरवायर एवं कंस्ट्रक्शन ऑफ स्टेट ऑफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट के लिए 24 करोड 71 लाख 48 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें 60 फीसदी राशि केंद्र एवं 40 फीसदी राशि राज्य सरकार की ओर से दी जायेगी। इसके तहत 14 लाख की राशि से बांका जिले के ओढनी एवं बढुआ जलाशयों में मछली के उत्पादन एवं उत्पादकता को बढाये जाने की योजना है। इसके लिए इन जलाशयों में इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ रिजरवायर के एक-एक यूनिट स्थापित किये जाएंगे। इसके अलावा 10.72 करोड की राशि से पटना के फुलवारीसरीफ स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में आधारभूत संरचना एवं मत्स्य शिकारमाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.