ग्वालियर, मई 23 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ठग युवक को आगरा पुलिस ने दबोचा है जो लोगों खासकर लड़कों से लड़की की आवाज मे बात करके उनसे दोस्ती करके अपने जाल में फंसाता था और फिर उन्हें अश्लील कंटेंट भेजकर ब्लेकमेल कर पैसे ऐंठता था। पकड़े गए युवक को यह आइडिया आयुष्मान खुराना की फ़िल्म 'ड्रीम गर्ल' से आया और इसके जरिये वह अब तक सैकड़ो युवाओं के साथ ठगी कर चुका हैं। आगरा पुलिस बीती रात ग्वालियर पहुंची और उसे बताया गया कि एक लड़की युवाओं को ब्लेकमेल कर रही हैं और सर्विलांस के जरिये पता चला हैं कि वह ग्वालियर मे हैं। वह अपना नाम पूजा बताती हैं। पुलिस ने जब घेराबंदी करके पिन पॉइंट छापा डाला तो वहां पता चला कि पूजा कोई लड़की नहीं बल्कि लड़का है जिसका असली नाम दुर्गेश सिंह तोमर हैं जो लड़की की आवाज मे युवकों से बात कर उन्हें फंसाता हैं और फिर उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.