लखनऊ, फरवरी 6 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो संरक्षण पर बनी फिल्म 'गोदान' को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया है। विनोद चौधरी द्वारा निर्मित व निर्देशित फिल्म शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सरकार का मानना है कि फिल्म के माध्यम से गो संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचेगा। टैक्स फ्री होने की वजह से फिल्म के टिकट के दामों में कमी आएगी। इससे ज्यादा लोग फिल्म देख सकेंगे। गोमाता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति में उसके महत्व और पंचगव्य आधारित वैज्ञानिक दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर बनी फिल्म 'गोदान' के निर्माता-निर्देशक इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुके हैं। लगभग दो घंटे की इस फिल्म में गाय के धार्मिक, सामाजिक और व्यावहारिक महत्व को दर्शाया गया है। सरकार गोवंश के प्रति संवेदनशील है। बीते नौ साल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.