नई दिल्ली, फरवरी 22 -- सीपीएम के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने आगामी फिल्म द केरला स्टोरी 2 को एक प्रोपेगैंडा फिल्म करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य केरल विधानसभा चुनावों से पहले सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फिल्म बीजेपी के नेतृत्व में केरल की शांतिपूर्ण और सांप्रदायिक सद्भाव वाली छवि को खराब करने की कोशिश है। ब्रिटास ने कहा, 'यह एक प्रोपेगैंडा मूवी है। इसे थिएटर में देखने के बजाय सेप्टिक टैंक में डाल देना चाहिए।' उन्होंने फिल्म को बीजेपी की योजना बताया, जिसके जरिए राज्य में पैठ बनाने और गलत छवि गढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिल्म के प्रमो में एक महिला को बीफ खाने के लिए मजबूर करने का दृश्य दिखाया गया है, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया है। यह भी पढ़ें- PM मोदी के 'गंदा, नंगा' वाले हमले पर CONG का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.