संभल, फरवरी 19 -- आगामी 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही हिंदी फिल्म यादव जी की लव स्टोरी विवादों के घेरे में आ गई है। फिल्म के कथित कंटेंट को लेकर यादव समुदाय के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। मामले में धनारी थाना क्षेत्र के कस्बा भकरौली निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भकरौली निवासी अरविंद कुमार पुत्र सत्यराम सिंह ने 16 फरवरी को थाना धनारी में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि फिल्म के कुछ दृश्य और संवाद समुदाय की आस्था, संस्कृति और इतिहास को विकृत रूप में प्रस्तुत करते हैं, जिससे सामाजिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। उन्होंने आशंका जताई कि फिल्म के प्रदर्शन से समाज में आक्रोश फैल सकता है और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने फिल्म के न...