मधुबनी, फरवरी 24 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जानी-मानी फिल्म और रंगमंच कलाकार विभा रानी को भोपाल में आयोजित समारोह में 'स्पंदन ललित कला सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सिनेमा और थिएटर में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय सभागार में आयोजित हुआ, जहां साहित्यकार गोविंद मिश्र, संतोष चौबे और उर्मिला शिरीष ने संयुक्त रूप से उन्हें सोमवार को सम्मानित किया। विभा रानी ने मैथिली रंगमंच में महिला एकल नाटक को नई पहचान दिलाई है। 'नौरंगी नटनी', 'समाधि भाई रामसिंह' और 'साध रोए' जैसे नाटकों के मंचन के माध्यम से उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। अभिनय के साथ-साथ वे लेखन, अनुवाद और नाट्य लेखन में भी सक्रिय रही हैं। हाल के दिनों में उन्हें खास पहचान काजोल अभिनीत फिल्म ...