रिषिकेष, मई 6 -- अखिल भारतीय डॉ. भीमराव आंबेडकर महासंघ ने मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने भारत की प्रथम अध्यापिका सावित्रीबाई फुले तथा ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित फिल्म फूले को टैक्स फ्री करने की मांग की। महासंघ अध्यक्ष पंकज जाटव ने कहा कि भारत की प्रथम अध्यापिका सावित्रीबाई फुले तथा ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित एक महत्वपूर्ण फिल्म अभी हाल ही में प्रदर्शित हुई है, जो भारत के महान समाज सुधारकों महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष एवं समाज सेवा पर आधारित है। इस फिल्म में दर्शाया गया है कि किस प्रकार इन महान विभूतियों ने जातिवाद लिंग भेद और शिक्षा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध ऐतिहासिक आंदोलन चलाया। सावित्रीबाई फुले ने वर्ष 1848 में पुणे में देश का पहला महिला विद्यालय स्थापित कर...