प्रयागराज, अप्रैल 19 -- राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सिविल लाइंस थाने में पहुंचकर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि फिल्म निर्माता इसके पूर्व भी आपत्तिजनक बयानबाजी करते आए हैं। जिससे ब्राह्मण समाज आहत है। इस दौरान राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. विमल तिवारी, राष्ट्रीय सचिव अशोक पांडेय, सौरभ शुक्ल, मनीष पांडेय, कुंवरजी तिवारी, स्वारिका भारद्वाज, विवेक दुबे, अनूप शुक्ल, धीरज मिश्र, शिशिर मिश्र, सुमन शुक्ला, छाया त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.