रांची, फरवरी 10 -- रिम्स में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आवश्यक फिल्म (प्रिंट शीट) मरीजों को नहीं मिल रहा है। अस्पताल में जांच तो हो रही है, लेकिन रिपोर्ट का प्रिंट नहीं मिल पाने के कारण मरीजों को सही तरीके से परिणाम समझने और आगे इलाज कराने में कठिनाई हो रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अल्ट्रासाउंड जांच के बाद जूनियर डॉक्टर हाथ से रिपोर्ट लिखकर मरीजों को दे रहे हैं, जिससे रिपोर्ट की स्पष्टता पर सवाल उठ रहा है। खासकर जब मरीज को किसी अन्य विशेषज्ञ से सेकेंड ओपिनियन लेना होता है, तो हाथ से लिखी रिपोर्ट के कारण डॉक्टरों को जांच परिणाम समझने में दिक्कत होती है। बता दें कि निजी केंद्रों में मरीजों को अल्ट्रासाउंड करने के बाद फिल्म भी दी जाती है। अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों में गर्भवती के साथ पेट, किडनी, आंत सहित अन्य मरीज परेशानी से जूझ रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.