बागपत, फरवरी 7 -- बड़ौत। राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि एक वेब सीरीज का घूसखोर पंडत नाम रखकर समस्त ब्राह्मण समाज को अपराधी बताए जाने का प्रयास किया गया है। जिसे लेकर समाज में आक्रोश पनप गया है। उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से ऐसा घर्णित कार्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों आचार्य प्रवीण पुलस्त्य, जय कुमार शर्मा, एड. राजीव शर्मा, एड. दीपक भारद्वाज, एड. अमित वशिष्ट, सुनील फौजी, विजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, कपिल शर्मा आदि रहे। खाप ने जताया विरोध खेकड़ा। ब्राह्मण समाज की बैठक में फिल्म घूसखोर पंडित को लेकर आक्रोश जताया गया। बैठक में खाप चौधरी उमेश शर्मा ने कहा कि फिल्म बनाने वालों को ब्राहम्ण ज...