संभल, फरवरी 24 -- भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कथित फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" के विरोध में चौकी इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि फिल्म की कहानी एक विशेष समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई है, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि फिल्म एक विशेष वर्ग की छवि को धूमिल करने का प्रयास करती प्रतीत होती है, इसलिए प्रशासन को इसके प्रदर्शन पर रोक लगानी चाहिए। भाकियू के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगाई गई तो संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान जसवीर सिंह, सतबीर सिंह, राजपाल सिंह, जितेंद्र यादव, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, सोमप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.