मऊ, अप्रैल 6 -- मऊ, संवाददाता। भारत कुमार नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के संभ्रांत नागरिकों, शिक्षाविद, साहित्यकारों, राजनीतिक दलों के नेताओं, चिकित्सकों, व्यापारियों ने अलग-अलग स्थानों पर शोकसभा करके दो मिनट का मौन रखते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान दोहरीघाट स्थित एक शिक्षण संस्थान में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने फिल्म अभिनेता मनोज कुमार की याद में श्रद्धांजलि सभा की। डायरेक्टर संदीप राय रिंकल ने कहा मनोज कुमार ने अपने देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया है। युवाओं को फिल्म अभिनेता मनोज कुमार के अभिनय से प्रेरणा लेने की जरूरत है। प्रधानाचार्य अनिल रामू दामू, प्रियंका यादव, भवना गुप्ता, समीरन क्षेत्री, नम्रता राय, सृष्टि राय, नम्रता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.