संवाददाता, जनवरी 8 -- यूपी के कानपुर में सजेती के टिकवांपुर गांव में फिल्मी स्टाइल में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव जमीन में दफना दिया। आठ महीने बीत गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। वह भी तब जब महिला का परिवार आरोपी के घर के सामने रहता था। इसी बीच एक शादी समारोह में महिला के बेटे ने पूछताछ की तो वह नशे में बोल गया...तुम्हारी मां दुनिया में नहीं है। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया तो भेद खुला। पुलिस ने खुदाई करके कंकाल बरामद किया है। गांव निवासी रामबाबू संखवार की पांच साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद रेशमा के पड़ोसी गोरेलाल संखवार से संबंध हो गए। गोरेलाल धरमंगदपुर गांव के बच्चू के नलकूप में रहता था, रेशमा भी साथ रहने लगी। एसीपी के मुताबिक अप्रैल में गोरेलाल रेशमा को इटावा गेहूं कटाई के लिए ले गया पर अके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.