कार्यालय संवाददाता, जनवरी 8 -- यूपी के मेरठ में रंजिश और सामने वाले पर दबाव बनाने की चाह में एक युवक ने ऐसा खतरनाक नाटक रचा, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। फिल्मी अंदाज में खुद की कार पर गोलियां चलाकर अज्ञात बदमाशों का हमला दिखाया गया, लेकिन पुलिस की सख्त जांच के बाद फर्जी कहानी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। थाना परतापुर क्षेत्र में हाईवे पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना का बुधवार को प्रेस वार्ता कर पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, चार जनवरी की रात सूचना मिली थी कि हाईवे पर एक कार पर तीन अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और शिकायतकर्ता को थाने लाकर तहरीर ली। तहरीर में युवक ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.