नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- 16 जगहों पर एक्यूआई 400 से अधिक नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में फिलहाल प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है। शनिवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 386 दर्ज किया गया। वर्तमान में यह बहुत खराब श्रेणी में है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि एक बार फिर यह जल्द ही गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है। दिल्ली के आसमान पर धुंध और स्मॉग की एक परत छाई हुई है। जिसके चलते आसमान धुंधला सा दिखाई दे रहा है। जबकि, प्रदूषित हवा में सांस लेने के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत, नाक और गले में खराश, खांसी, सिर में दर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का सूचकांक 387 के अंक था लेकिन शनिवार को मात्र एक अंक कम 386 दर्ज किया गया। इसे अति खराब श्रेणी में रखा जाता है। दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.