सुपौल, मई 17 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले में शुक्रवार को उमसभरी गर्मी एवं तपिश से लोग परेशान रहे। सूर्य की किरणों के निकलते ही शरीर का झुलसना शुरू हो गया था जिसके चलते जन-जीवन पर असर-व्यस्त हो गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक मनोज कुमार ने बताया कि हीट वेब का असर देखने को मिला रहा है।किसानों को अपने खेत में प्रयाप्त मात्रा में जल संचयन करना चाहिए। बताया कि फिलहाल गर्मी और उमस से फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। उधर, किसान मनोज मंडल, मोहन यादव आदि ने बताया कि तेज गर्मी के कारण जमीन फट रही है। नमी नहीं है। उधर, भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.