नई दिल्ली, जनवरी 27 -- इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड पर सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। एक सनकी आशिक ने युवती के घर में घुसकर उसके परिजनों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस खूनी हमले में युवती के भाई की मौत हो गई, जबकि युवती और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार आरोपी वेदांत सोलंकी और युवती विधि लखावत के बीच दोस्ती थी। पिछले कुछ दिनों से उनके बीच झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात करीब 10 बजे वंदांत विधि के घर पहुंचा। घर में घुसते ही उसने विधि उसकी मां अनीता और भाई वेदांश पर चाकू से जानलेवा वार कर दिए। हमले में वेदांश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।खुद को भी मारा चाकू, इलाके में मचा हड़कंप वारदात क...