जमशेदपुर, मई 6 -- जमशेदपुर। मंईयां योजना के लाभ से वंचित महिलाओं की भीड़ एक बार फिर प्रखंड व अंचल कार्यालयों में उमड़ने लगी है। इनमें से अधिकांश महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें पूर्व में तो योजना का लाभ मिला था, परंतु अब नहीं मिल रहा। वे यह पता करने का प्रयास कर रहीं हैं कि इस बार जो 7500-7500 रुपए अन्य महिलाओं को मिले, वह उन्हें क्यों नहीं मिला। इसके कारण मानगो अंचल, जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल और समाहरणालय स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग कार्यालय में काफी भीड़ देखी जा रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले की 8910 महिलाएं इस लाभ से वंचित रहीं हैं। अब सभी के अकाउंट व कागजातों की जांच की जा रही है कि किन कारणों से लाभ से वंचित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.