नई दिल्ली, मार्च 8 -- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में फिर हिंसा, मौलवी मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या पाकिस्तान में बलूचिस्तान के प्रमुख मौलवी मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। केच जिले के तुरबत कस्बे में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने शुक्रवार देर रात इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि हथियारबंद लोगों ने धार्मिक विद्वान को उस समय निशाना बनाया, जब वह रात की नमाज अदा करके बाहर आ रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबरजम्मू-कश्मीर के कठुआ में जलाशय में मिले 3 शव, दो दिन से थे लापता; मचा हड़कंप जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में तीन लोगों के शव जलाशय में मिलने से हड़कंप मच गया। ये दो दिन पहले लापता हुए थे। मृतकों में 14 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। यह घटना आतंकवाद प्रभावित इलाके की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने...