जमशेदपुर, फरवरी 28 -- शहर और आसपास के इलाके में मौसम में एकबार फिर बदलाव की संभावना नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के कई हिस्सों में हल्के बादल देखे गए हैं। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है, जिससे दिन में हल्की ठंड लग रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 2-3 दिन में बड़ा बदलाव हो सकता है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव आएगा। आगामी 2-3 दिन में यह विक्षोभ कई हिस्सों पर प्रभाव डालेगा और इसके कारण विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे दिन में ठंड बढ़ेगी। वहीं, न्यूनतम ता...