मुजफ्फरपुर, सितम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर रविवार को भी देखने को मिला। शनिवार को तापमान में हुई बढ़ोतरी के बाद रविवार को फिर से पारा पांच डिग्री तक लुढ़क गया। इस कारण फिर तापमान सामान्य से नीचे जा पहुंचा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार से जिले में तीन दिन तक मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले में मानसून के लौटने का समय हो चुका है। इस लौटती मानसून के कारण अगले तीन दिन तक बारिश हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। साथ ही पूरे समय उमस की अधिकता बनी रह सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। इधर रविवार को अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री की कमी आई। यह सामान्य से 2.8 डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.