नई दिल्ली, जून 6 -- बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि बेंगलुरु में जिस तरह की भगदड़ हुई, भविष्य में वैसा कोई हादसा न हो, इसके लिए बोर्ड एडवाइजरी जारी करेगा। बुधवार को आईपीएल विजेता आरसीबी के जश्न के दौरान एम चिन्नस्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की झलक देखने के लिए बड़ी तादाद में फैन जुटे थे और उसी दौरान भगदड़ मच गई। सैकिया का मानना है कि जल्दबाजी में विजय जुलूस की वजह से ट्रैजिडी हुई। उन्होंने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम की खुली बस में विजय जुलूस का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने विक्ट्री परेड की सावधानी से प्लानिंग की थी इसलिए वह बहुत ही सुचारु ढंग से हो गया। सैकिया ने सीएनएन-न्यूज18 के साथ बातचीत में कहा कि कोई टीम टूर्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.