नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Delhi Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले चार दिन तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में अगले 48 घंटे के दौरान आसमान साफ रहेगा और 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि 10 अप्रैल से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर दस्तक देगा। इससे दिल्ली एनसीआर के इलाकों में एकबार फिर बादलों की आवाजाही दिखेगी। इस रिपोर्ट में जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम... मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली के मौसम में तापमान सामान्य रहा। दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल यह तापमान सामान्य है। एक दिन पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान सा...