देवरिया, अगस्त 18 -- बरहज, हिंदुस्तान संवाद। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद एक बार फिर नदियां उफना गई है। सरयू ने इस सीजन में दूसरी बार खतरे का निशान पार कर लिया है। राप्ती के जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। सरयू का रुख देख तटवर्ती गावों के लोग सहम गए है। प्रशासन स्थिति पर नजर जमाए हुए है। बरहज में थाना घाट पर बने मापक पर रविवार को शाम छह बजे सरयू का जलस्तर 67.00 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान 66.50 मीटर से 50 सेमी अधिक है। जलस्तर में वृद्धि होने से सरयू का पानी घाट की सीढ़ियों के ऊपर बहने लगा है। अफसरों के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन नदियों के बढ़ने की स्पीड से तटवर्ती गांवों के लोग सहम गए हैं। सरयू का पानी दियारा में कुछ स्थानों पर नदी से बाहर निकल कर मैदानी इलाकों में फैल रहा है, जिससे किसानों की फसलें फिर जलमग्न हो रहीं है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.