रायपुर, जून 6 -- छत्तीसगढ़ में भी कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिल रहा है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने स्वास्थ्य विभाग और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 9 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से रायपुर में 5 और बिलासपुर में 4 केस सामने आए हैं। कोविड का नए वैरिएंट आने के बाद एक दिन में यह सर्वाधिक केस हैं। फिलहाल प्रदेश में कुल 30 मरीज मिले हैं, जिनमें से 2 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 28 एक्टिव केस मौजूद हैं। फिलहाल सभी मरीज स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 30 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इन एक्टिव मरीजों में से 27 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 1 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं। कोविड-19 के सबसे ज्याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.