लोहरदगा, फरवरी 8 -- कुड़ू, प्रतिनिधि। लोहरदगा और लातेहार जिले के सीमावर्ती कुड़ू चंदवा प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की रात रुद गांव निवासी मुन्ना सिंह के रुद देवी मंडप के नजदीक खेत में बने घर का लोहे का दरवाजा तोड़कर जंगली हाथियों ने घर में रखा चार बोरा गेहूं चट कर दिया। इसके साथ ही खेत में लगी केले की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। वहीं हाथियों के अचानक हमले से शेड में बंधी गायों ने अपना बंधन तोड़ भागकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल हुईं। इसी क्रम में रुद गांव के ही सतीश भारती के बागान में घुसकर हाथियों ने केले की फसलों को रौंद डाला। ग्रामीणों के अनुसार लगभग डेढ़ दर्जन हाथियों के झुंड से बिछड़े चार हाथियों ने रात के अंधेरे में गांवों में घुसकर लगातार उत्पात मचा रहे हैं। एक दिन पूर्व ही शुक्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.