अयोध्या, जुलाई 26 -- अयोध्या, संवाददाता। एक बार फिर चेतावनी बिंदु पार करने के लिए सरयू का जलस्तर बेताब है। बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण गुरुवार की सुबह से नदी में पानी बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार की शाम तक दो सेंटीमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक एक दिन पहले जलस्तर 91.450 मीटर था लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़कर 91.600 मीटर हो गया लेकिन चेतावनी बिंदु 91.730 मीटर है। इसलिए कहा जा सकता है कि जिले में अभी बाढ़ जैसे हालात नही हैं। क्योंकि कछार वालें क्षेत्र का फैलाव अधिक होने के कारण चेतावनी बिंदु को पार करने के बाद ही ग्रामीणों की समस्या बढ़ती है। बावजूद इसके जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जल स्तर बढ़ने के साथ बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने का फरमान जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने तैनात कर्मियों से समस्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.