आगरा, अप्रैल 1 -- हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर कई बार ताजमहल चर्चा में रहा है। अब ताजमहल अपने गार्डन के नाम को लेकर चर्चा में है। ताजमहल के पास स्थित शाहजहां गार्डन का नाम बदल कर अहिल्याबाई होल्कर गार्डन करने को लेकर लखनऊ में कार्यवाही शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने पिछले दिनों पार्क का नाम बदलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। सीएम कार्यालय ने पत्र कार्यवाही के लिए मुख्य सचिव कार्यालय को भेजा है। माना जा रहा है कि ऐसे में जल्द ही यहां का नाम बदल जाएगा। विगत दिनों शहर के कई सामाजिक संगठनों ने कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य को देकर शाहजहां गार्डन का नाम बदलकर वीरांगना अहिल्याबाई होलकर के नाम पर रखने की मांग की थी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शाहजहां गार्डन का नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.