लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- मितौली। क्षेत्र के राजेपुर गांव से एक दिन पहले हुए मासूम के अपरहण के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि बालक का फिरौती के लिए अपहरण हुआ था, लेकिन पुलिस की नाकेबंदी से घबराए बदमाश उसे एक रिश्तेदार के गांव में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने सीतापुर जिले के तीन बदमाशों समेत उनके लिए मुखबिरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मितौली थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी हरिनाम पाल का 7 वर्षीय मासूम बेटा अगम शुक्रवार दोपहर लापता हो गया था। बच्चों ने तीन बाइक सवारों को उसे बीच में बिठाकर ले जाते देखा था। सूचना पर एसएचओ शिवाजी दुबे व सीओ शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे एसपी संकल्प शर्मा भी पहुंचे। पुलिस की घेराबंदी के चलते बदमाश सीतापुर जिले के मथना गांव के पास मासूम को छोड़कर चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.