फिरोजाबाद, जून 22 -- शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र में शनिवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम को अस्पताल लेकर आई है। कानपुर देहात के अकबरपुर, नारिया मुक्तापुर निवासी 32 वर्षीय शिवम उर्फ तानू तथा उसकी पत्नी और बच्चों के साथ हिमायूंपुर में किराए के घर में रहता था। उसकी पत्नी सामान की खरीदारी करने गई थी। दोनों बेटे बाहर खेलने गए थे। इस बीच शिवम कमरे में फंदे से लटक गया। पत्नी को घर लौटने पर घटना का पता चला। इसके बाद चीख पुकार मच गई। युवक की भाभी ने कुछ महीने पहले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। 17 जून को भी मुकदमे की तारीख पड़ी थी। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना की वजह का पता नहीं च...