फिरोजाबाद, मार्च 7 -- फिरोजाबाद। फिरोजाबाद क्लब को गैस सिलेंडर के झंझट से छुटकारा मिल गया। क्लब की रसोई में पाइपलाइन से नेचुरल गैस की सप्लाई शुरू हो गई। जिससे क्लब में आयोजित होने वाले विभिन्न तरह के समारोह में भोजन बनाने के लिए अब गैस सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ेगी। पर्यावरण के अनुकूल ईंधन उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप गेल गैस लिमिटेड ने गुरुवार को प्रमुख वाणिज्यिक ग्राहकों में से एक फिरोजाबाद क्लब को हरित ईंधन पीएनजी की आपूर्ति शुरू की है। जिसका शुभारंभ आगरा से आए गैल गैस के चीफ जनरल मैनेजर आशीष यादव ने गैस का चूल्हा जलाकर किया। उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र में सतत ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने के लिए गेल गैस के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है। जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने के साथ में स्वच्छ पर्यावरण में योगदान दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.