लखनऊ, फरवरी 20 -- रेलवे प्रशासन फिरोजपुर कैंट-दानापुर और योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन नंबर 04616/4617 फिरोजपुर कैंट-दानापुर-फिरोजपुर कैंट होली स्पेशल फिरोजपुर कैंट से 12 बजे 26 फरवरी और 02 मार्च को चलेगी। वापसी में यह दानापुर से 06.17 बजे 27 फरवरी व 03 और 07 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन एसी स्पेशल है। ट्रेन नंबर 04312/04311 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योग नगर ऋषिकेश होली स्पेशल ऋषिकेश से 22.20 बजे 26 फरवरी और 02 मार्च को चलेगी। वापसी में यह कोलकाता से 13.55 बजे 28 फरवरी और 04 मार्च को चलेगी। इसमें जनरल, स्लीपर, एसी थर्ड और एसी टू की बोगियां लगाई जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.