छपरा, फरवरी 6 -- गड़खा, एक संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी फिरंगी सिंह की 143 वीं जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। फिरंगी सिंह स्मृति संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में मिर्जापुर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने देश और समाज के लिए फिरंगी बाबू के योगदान की चर्चा की। जेडीयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि फिरंगी बाबू जैसे लोग विरले ही पैदा होते हैं। उनके त्याग व बलिदान की जितनी भी चर्चा की जाए वो कम है। देश और समाज के लिए फिरंगी बाबू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभा को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीनिवास सिंह, वरीय भाजपा नेता अजीत सिंह, संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, डॉ सत्य प्रकाश सिंह, डॉ जयप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, त्रि...