सिमडेगा, फरवरी 4 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बड़काडुईल एवं बिंतुका पंचायत में फिया फाउंडेशन के द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को मनरेगा में जॉब कार्ड देखना, डिलीट जॉब कार्ड देखना, काम का मांग को देखना एवं योजना को देखने के लिए सिखाया गया। प्रशिक्षण शिविर में पास हुए पेसा नियमावली पर भी चर्चा किया गया। मौके पर गांव के विकास में आने वाली समस्याओं, राशन, पेंशन, जॉब कार्ड, काम का आवेदन, आयुष्मान कार्ड इत्यादि कि समस्या का समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर मंतोष चौधरी, राममोहन महतो, सुन्दरजीत सिंह, सुशीला कुमारी, अमित कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, अशोक साय, तापेश्वर सिंह, अकलू हजाम, सोमरा बडिंग, फूलमनी, समना साय, कृष्णा सिंह, जेवियर, सरस्वती, अनु, जूनास, सुदर्शन, जोगेन, सुदमा साय, सम्...