नई दिल्ली, जून 13 -- न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर फिन एलन ने मेजर क्रिकेट लीग 2025 के ओपनिंग मैच में तबाही मचाई। उन्होंने 34 गेंदों में शतक ठोक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक है। उनकी इस धुआंधार पारी के दम पर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स निर्धारित 20 ओवर में वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 269 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। एलन ने 51 गेंदों पर 5 चौके और 19 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 151 रन बनाए। फिन एलन के नाम इसी के साथ एक पारी में सर्वाधिक 19 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और Estonia के साहिल चौहान के नाम था जिन्होंने एक पारी में 18-18 छक्के जड़े थे। यह भी पढ़ें- WTC फाइनल में घटी विचित्र घटना, 145 साल और 561 टेस्ट मैचों में पहली बार हुआ ऐसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.