प्रयागराज, नवम्बर 29 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परिवार एवं सामुदायिक विज्ञान विभाग की ओर से फिट इंडिया के लिए समकालीन रुझान और अंतःविषयक दृष्टिकोण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रो. यूवी किरण ने एर्गोनॉमिक्स पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए रीबा, रूला और रोसा जैसे उपकरणों का परिचय कराया। संगोष्ठी के दौरान विभिन्न विषयों पर पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए। पहले तकनीकी सत्र में प्रो. निशा और डॉ. कपिंदर की अध्यक्षता में मेटाबॉलिक सिंड्रोम, माइक्रोग्रीन्स, कार्यात्मक खाद्य पदार्थ, दिव्यांग व्यक्तियों का मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस, मधुबनी कला और खाद्य अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विविध विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। मोहम्मद साबिर ने मोबाइल आधारित फिटनेस मूल्यांकन प्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय फिटनेस डेटाबेस से जुड़ा इविवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.