गाज़ियाबाद, सितम्बर 18 -- ट्रांस हिंडन। वैशाली स्थित इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट विमेन सेल (आईएपी) की शाखा को दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ शाखा के अवार्ड से सम्मानीत किया गया है। यह कार्यक्रम दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में तृतीय वार्षिक फिजियो मंथन आईएपी महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें देशभर से आए 2500 से अधिक फिजियोथैरेपिस्ट की मौजूदगी में 500 से अधिक साइंटिफिक प्रेजेंटेशन हुए और 100 व्हीलचेयर डोनेट की गईं। आयोजन की थीम तीन एस (स्कूल, सोसाइटी और स्पोर्ट्स) रही। गाजियाबाद शाखा को यह सम्मान लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज द्वारा प्रदान किया। आईएपी के सचिव डॉ. नमित वार्ष्णेय ने बताया कि यह सम्मान शाखा की सामाजिक और चिकित्सा सेवाओं को देखते हुए दिया गया। आयोजन में विभिन्न राज्यों की शाखाओं को भी उनकी वार्षिक गतिविधियों...