नोएडा, फरवरी 24 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग पांचवीं मंजिल पर शिफ्ट किया जाएगा। इससे फिजियोथेरेपी कराने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि फिजियोथेरेपी कराने वाले ज्यादातर मरीजों को चलने में दिक्कत होती है। वर्तमान में यह पहली मंजिल पर है। प्रत्येक दिन जिला अस्पताल में 30 से अधिक मरीज फिजियोथेरेपी कराने आते हैं। फिजियोथेरेपी का समय भी ओपीडी के समय के अनुसार ही रहता है। ऐसे में लिफ्ट में सामान्य मरीजों की भीड़ काफी होती है। इससे फिजियोथेरेपी के मरीजों को पांचवीं मंजिल तक पहुंचने में कठिनाई हो सकती है। कई बार तो लिफ्ट में चढ़ने को लेकर मरीजों के साथ हाथापाई भी हो चुकी है। आए दिन अस्पताल की दो से तीन लिफ्ट बंद रहती हैं, इससे बाकी बचे तीन से चार लिफ्ट ही मरीजों के लिए उपलब्ध होता है। जिला अस्पताल में...