वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को नीट-जेईई की तैयारियां कराने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और 'फिजिक्सवाला' के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। काशी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा पर यह पहल की गई है। पूर्व के समझौते के अंतर्गत 27 जनवरी को जिले में नि:शुल्क कोचिंग के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इस वास्तुनिष्ठ परीक्षा में जिले के 37,038 विद्यार्थियों ने भाग लिया। द्वितीय चरण की वर्णनात्मक परीक्षा के लिए नीट में कुल 265 और जेईई में 357 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह और फिजिक्सवाला के अधिकारियों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। प्रतिनिधियों ने इसके बाद जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से भेंट कर कार्ययोजना साझा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.